महाराष्ट्र: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उद्धव गुट ने खोला मोर्चा, साईं बाबा पर दिए बयान पर की पुलिस कंप्लेन

0 418

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Mahatrashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, शिरडी साईं बाबा के पर दिए एक विवादित बयान के चलते बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में शिकायत दी गई है।

जी हां, मामले शिवसेना (उद्धव गुट) युवा सेना के नेता और शिरडी साई संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल (Rahul Karnal) ने अब इस बाबत यह शिकायत दी है। इस शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक FIR दर्ज करने की मांग की गई है। दरअसल हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर कुछ ऐसा कहा था जिससे न सिर्फ उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत भी फिर से सुलग चुकी है।

बता दें कि, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि साईं भले ही संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन वे भगवान नहीं हो सकते।

वहीं साईं बाबा की पूजा किए जाने पर भी उनका कहना था कि, ” दरअसल बोलना नहीं चाहता क्योंकि विवाद खड़ा हो जाता है लेकिन बोलना भी जरूरी है कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है। ऐसे में अगर हम शंकराचार्य जैसा गेटअप कर लें तो इससे हम शंकराचार्य तो नहीं बन जायेंगे। संत संत हैं और भगवान, भगवान ही हैं।

वहीं उनके इस बयान के बाद अब उद्धव गुट युवा सेना के नेता और शिरडी साई संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने उनके इस बयान को लेकर एक शिकायत दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.