Angadia Extortion Case : पैसे उगाही मामले में फरार डीसीपी ससपेंड, आंगडिया व्यापारी से 10 लाख महीने मांगे का आरोप

0 618

Angadia Extortion Case : मुंबई पुलिस से सिर से पैसे उगाही का तमगा हटने का नाम नही ले रहा है, सचिन वज़े और मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की साठगांठ का मामला शांत नही हुआ कि मुंबई की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आंगडिया व्यापारी से जबरन वसूली मामले में एक आरोपी पुलिस उपायुक्त (DCP) सौरभ त्रिपाठी के हवाला पैसे को संभालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर मुंबई पहुंची और रविवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि डीसीपी त्रिपाठी अंगड़िया (कूरियर) रंगदारी रैकेट से प्राप्त धन हवाला चैनल के जरिए उत्तर प्रदेश भेजते थे।

अंगदिया जबरन वसूली का मामला पिछले साल दिसंबर में अंगदिया एसोसिएशन द्वारा मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को की गई शिकायत से जुड़ा है कि सौरभ त्रिपाठी अंगडिया ऑपरेटरों और उसके कर्मचारियों को आयकर छापे की धमकी दी थी ,और उनसे 15-18 लाख रुपये की उगाही करने का आरोप है बाद में अंगड़िया संचालकों ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए।

उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी लापता है। जांच के लिए कुल 5 टीमों का गठन किया गया है। त्रिपाठी ने अंगदिया रंगदारी मामले में सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई 23 मार्च को होगी।

मजिस्ट्रेट की अदालत में 15 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में अपराध शाखा ने अदालत को बताया था कि अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर डीसीपी सौरभ त्रिपाठी को मामले में आरोपी साबित हुए है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अदालत को यह भी बताया कि त्रिपाठी अपनी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं कर रहे थे इसलिए उनपर एक आरोपी की तरह कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.