Uttarakhand Fire – हरिद्वार में खाना बनाते समय भीषण आग लगने के दौरान 36 झोपड़ियां जलकर हुई राख

0 589

Uttarakhand News: हरिद्वार जिले के कनखल के बैरागी कैंप में मंगलवार दोपहर बजरी बाल बस्ती में खाना बनाते समय भीषण आग लगने के कारण 36 झोपड़िया झुलस कर राख हो गई , जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि इस बस्ती में 500 से भी अधिक झोपड़िया हैं आग लगने की सूचना मिलते ही अन्य झोपड़ी में रहने वाले लोग ने पूरी तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया हवा के विकराल रूप से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था ।

इस दौरान मची तबाही में अपने बच्चों के साथ जान बचाते भाग दौड़ में चार महिलाएं बेहोश गिरी, झोपड़ी में आग लगने के दौरान 6 लोग झुलस भी गए जिनको इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची और 11 गाड़ियां संग आग पर काबू किया , इस दौरान पहुंच DM और SSP समेत अन्य अधिकारियों ने नुकसान की जानकारी ली , जिला प्रशासन ने फिलहाल आर्थिक मदद की उपलब्धि जताई ,बेघर हुए सभी परिवार को फिलहाल 3800 रूपये से सहायता दी गई है , इन लोगों को बस्ती से समीप बने आश्रम में रखा गया है।खाने के पैकेट और राशन की उपलब्धि कराई गई है।

रिपोर्ट – आंचल सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.