मुंबई में JDU प्रमुख के स्वागत में लगे पोस्टर, लिखा देश मांगे नीतीश, करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात

0 314

मुंबई: जद (यू) नेता और बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के स्वागत में मुंबई के कई इलाकों में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। दोनों आज उद्धव ठाकरे (Udhhav Yhackeray) से मुलाकात करेंगे। पोस्टर में लिखा गया है कि देश मांगे नीतीश। इससे यह साफ होता है कि नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री का सबसे प्रबल दावेदार मानते हैं। पिछले कुछ महीने से वह कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। देश में भर में घूमकर वह अपनी पीएम पद की दावेदारी पेश करने में लगे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवबृहस्पतिवार को अपने मुंबई प्रवास के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

नीतीश और तेजस्वी पहले उद्धव ठाकरे के आवास पर जाएंगे और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.