मणिपुर में दो स्थानों पर सेना की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 2 जवान घायल

0 455

इम्फाल: हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर में सेना और पुलिस पर उग्रवादियों के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी शनिवार (13 मई) को मणिपुर के दो जिलों में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त गश्ती दल पर हमले किए गए। पहला हमला सेनापति जिले में सुबह लगभग 11.25 बजे हुआ, जबकि दूसरा हमला चुराचांदपुर जिले में दोपहर 12.45 बजे के आसपास हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान जख्मी हो गए हैं। चुराचांदपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी अभियान जारी है। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मणिपुर में शांति बहाली के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर की पुलिस निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। इस बीच, शनिवार को सेनापति जिले के सिपिजंग गांव के नजदीक जंगल में सुबह लगभग 11.25 बजे उग्रवादियों ने असम राइफल्स की पेट्रोल टीम पर गोलीबारी कर दी।

जवानों ने फ़ौरन मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी की। इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जवानों के जवाबी गोलीबारी पर आतंकवादी भाग गए। इसके बाद तलाशी अभियान में जवानों ने दो राइफल और गोलाबारूद बरामद किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.