The Kashmir Files : विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की धुआंधार कमाई ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। कोरोना के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार ‘द कश्मीर फाइल्स’ 14वे दिन भी कमाल किया है।
भारत में फिल्म ने 14वे दिन यानी गुरुवार को 207.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुपम खेर की फिल्म ने इतिहास रचा है, 3.55 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म जिसने 14वे दिन तक 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म कमाई भी ऐसी कर रही है कि उसमें हर दिन इजाफा हो रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के 2 हफ्ते के कलेक्शन को देखते हुए मूवी को है एपिक ब्लॉकबस्टर बताया है।
BOX OFFICE पर कश्मीरी पंडितों की सालों पुरानी दास्तां दिख रही है। भारत में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई ने गदर मचा दिया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती ने लीड रोल प्ले किया है। मूवी किए नॉनस्टॉप कमाई अभी भी जारी है।
रिर्पोट – तान्या अग्रवाल