Imran khan Government : नेशनल असेंबली में आज पेश होगा इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, बागियों की वजह से परेशानी में है सरकार

0 874

Imran khan Government : पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय राजनीतिक संकट से जूझ रहा है . उसकी मौजूदा सरकार के खिलाफ आज विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा । ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी एकजुटता के कारण इमरान के पास सरकार के नेतृत्व के लिये पूरी सख्या में ताकत नही है ।

यह कयास लगाये जा रहे हैं कि बढ़ते विरोध को देखते हुये आज अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बीच इमरान द्वारा संसद को भंग किया जा सकता है और पाकिस्तान में जल्द ही नये चुनावों की ऐलान किया जा सकता है. आपको बता दें कि आठ मार्च को विपक्षी पार्टियों द्वारा नेशनल असेंबली में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का भेजा था , जिसके बाद से देश में राजनीतिक स्थिरता का वातावरण है ।
विपक्षी सरकार के विरोध में आगे बढ़ रही है । ये 27 मार्च को इस्लामाबाद में दाखिल होगा । विपक्ष सरकार के खिलाफ मार्च निकाल कर सरकार के विरोध में अल्पमत साबित करने पूरी तरह तैयार है ।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.