तिजोरी हमेशा रहेगी भरी, आज गुरु पुष्य योग में घर लाएं ये शुभ चीजें

0 458

नई दिल्ली : आज 25 मई 2023 को गुरु पुष्य योग बन रहा है. इस दिन सोना, चांदी के अलावा कुछ खास चीजें खरीदकर घर लाने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

ज्योतिष में गुरु पुष्य योग को को सिद्ध मुहूर्त माना गया है. मान्यता है इस दिन खरीदा गया सोना व्यक्ति की धन-संपत्ति में वृद्धि करता है लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन एकाक्षी नारियल घर लाकर स्थापित करने से तरक्की ही तरक्की मिलती है. एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इससे व्यापार दोगुनी रफ्तार से बढ़ता है.

ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र – गुरु पुष्य योग के दिन धनदा यत्र या ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र घर ये दुकान में स्थापित करें. इसके पूजन के बाद तिजोरी में रखें, इससे आपकी तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहेगी और धन बढ़ता ही जाएगा.

गुरु पुष्य-नक्षत्र के दिन शंखपुष्पी की जड़ लाने से मां लक्ष्मी घर में वास करती है. इसे पुष्य योग में घर लाकर गंगाजल से धोएं, विधि विधान से पूजा करने के बाद इसे चांदी की डिब्बी में तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. कहते हैं ये लक्ष्मी को आकर्षित करती है.

गुरु पुष्य नक्षत्र में शाम के समय लक्ष्मी पूजन करें. पूजन में पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका केसर और हल्दी से पूजन करें. पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रख दें.मान्यता है ऐसा करने पर पर्स हमेशा पैसों से भरा रहता है. इस दिन पीतल का हाथी भी खरीद सकते हैं. इसे समृद्धिदायक माना जाता है, इसके घर में होने से धन की कभी कमी नहीं होती, सकारात्मकता का वास होता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.