सऊदी अरब के उत्पादन में कटौती के ऐलान से कच्चे तेल के दाम में उछाल

0 295

नई दिल्ली : सऊदी अरब के कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की घोषणा के बाद इसकी कीमतों में तेजी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में करीब 2 दो डॉलर तक का उछाल देखने को मिला है।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 1.91 डॉलर यानी 2.51 फीसदी की उछाल के साथ 78.04 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.91 डॉलर यानी 2.66 फीसदी की बढ़त के साथ 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी ने अरब कच्चे तेल की कीमतों पर काबू पाने के लिए जुलाई से इसके उत्पादन में प्रतिदिन दस लाख बैरल तक की कटौती करने का ऐलान किया है। ओपेक प्लस देशों ने 2024 से इसके अतिरिक्त 14 लाख बैरल की कटौती प्रतिदिन करने की घोषणा की है। ओपेक प्लस देशों का दुनिया के कच्चे तेल के उत्पादन में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.