Ram nath kovind uttarakhand :आज दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार जाएगें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में होगें मौजूद

0 830

 

Ram nath kovind uttarakhand  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार जाने वाले है। राष्ट्रपति 28 नवंबर को पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को देव संस्कृत विश्वविद्यालय आयोजन में आएगें । इसके साथ वह शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेगें । दौरे की सारी तैयारी हो चुकी है ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, आईजी इंटलीजेंस संजय गुंज्याल समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने शनिवार को पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं का दौरा किया था । उन्होंने बताया कि हरिद्वार पतंजलि विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति 5 घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और एक नए भवन का का शिलान्यास करने वाले है ।

Also Read : Direct prayagraj lucknow : प्रयागराज से लखनउ की दूरी 45 मिनट , आज से शुरु होगी फ्लाइट

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.