फ़र्ज़ीवाड़े से टेंडर पाने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट

0 375

लखनऊ : तीन राजकीय मेडिकल कालेजों में मेडिकल गैस पाइप लाइन ,अग्निशमन यंत्र और हिटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशन (एचवीएसी) सिस्टम आदि लगाने के टेंडर को पाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर करने के आरोप में लखनऊ की ऋषि इंटरप्राइजेज को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की ओर से जारी आदेश में इस फर्म को दो वर्षो के लिए ब्लैक लिस्ट किया है| फर्म ने राजकीय मेडिकल कॉलेज कनौज ,राजकीय मेडिकल कॉलेज झाँसी में टेंडर पाने के लिए फर्जी अनुभव और वर्क ऑर्डर के दस्तावेज लगाये थे। जिसकी शिकायत पर शासन द्वारा जाँच कराई गई थी।

26 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज व राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन और 7 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज झाँसी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया | फर्म की ओर से दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया | सरकार की ओर से इस कारवाही से ऋषि इंटरप्राइजेज के लिए बड़ी परेशानी खडी हो गयी है | भविष्य में दुबारा इस कंपनी का वापस मेडिकल कॉलेज का टेंडर भर पाना मुश्किल हो सकता है |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.