UP के 12,044 अमृत सरोवरों पर मनाया योग दिवस

0 303

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी 12,044 अमृत सरोवर पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सरकार ने निर्देश दिया है कि इन सरोवरों के आसपास के क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के अलावा योग केंद्रों के रूप में भी काम करना चाहिए।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों से गांवों में अमृत सरोवर पर योग दिवस के कार्यक्रमों की तस्वीरें लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने को भी कहा है। प्रतिभागियों ने ‘सेल्फी विद योगा’ (अमृत सरोवर) कार्यक्रम के तहत उत्साह पूर्वक तस्वीरें भी खिंचवाई।

योग सत्र अमृत सरोवर तट, ओपन एयर जिम और पार्को में आयोजित किए गए।

महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और एमजीएनआरईजीएस (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) कार्यकर्ता, अन्य ग्राम निकायों के सदस्य और शिक्षक लोगों को योग के लाभों के बारे में बताया।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (भारत की आजादी के 75 साल) के उत्सव के हिस्से के रूप में, अमृत सरोवर मिशन 24 अप्रैल 2022 को देश भर के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों के विकास और कायाकल्प के उद्देश्य से शुरू किया गया।

मिशन का लक्ष्य जल संसाधनों के संरक्षण और वृद्धि में योगदान देने वाले कुल 50,000 जल निकायों का निर्माण करना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.