दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग

0 341

नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को सर्जिकल उपकरण के एक कारखाने में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने की सूचना सुबह 6.32 बजे मिली।

अधिकारी ने कहा, कुल 13 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग तीन मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सर्जिकल उपकरण और सामानों के स्टोर में लगी है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.