मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से बेहाल लोगों के खिले चेहरे; यलो अलर्ट जारी

0 293

मुंबई। मुंबई के लोगों की आज की सुबह काफी खुशनुमा रही। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। इससे पहले, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 24 जून के आसपास मुंबई और कोकन के कई इलाकों में मानसून पहुंच सकता है।

पूरे देश को मौसम ने उलटफेर के चक्रव्यू में फंसा रखा है। कोई बारिश के इंतजार में है तो कोई बारिश के बंद होने के इंतजार में है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबई के लोगों के इंतजार पर ब्रेक लग गया है। मुंबई में मानसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत दिया है।

मुंबई में मानसून के पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी और मंगलवार को 54.5 मिमी से 94.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटों में 10.5 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी है। आईएमडी ने दोनों दिनों में बिजली गिरने के साथ ही आंधी की भी भविष्यवाणी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सप्ताहांत मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल सहित राज्य के 18 जिलों में आज मानसून पूर्व बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.