Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, हरे निशान पर खुलने के बाद गिरा सेंसेक्स

0 1,161

Share Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर शुरुआत की , लेकिन खुलने के साथ ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ कर थम हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक पांच अंक की उछाल भरते हुए 57,368 पर खुला । , जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी छह अंक की रफ्तार के साथ 17,160 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

 

फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 160 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है, तो निफ्टी भी लाल निशान पर आ गया है। इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में लाल निशान पर बंद रहा .सेंसेक्स 233 अंक फिसलकर 57,362 के स्तर पर बंद रहा । जबकि निफ्टी सूचकांक भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 17,153 के स्तर पर बंद हो गया ।

Also Read : Minority Status : सरकार ने कहा किसी भी धार्मिक या भाषायी समूह को राज्य दे सकते है, अल्पसंख्यक का दर्जा

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.