Summer Diet : जानिए ऐसी कौन सी पांच चीजों का सेवन करने से नहीं सताएगी गर्मी?

0 460

Summer Diet : गर्मियों में हमें खास तौर पर खाने-पीने का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान बहुत सी फल और सब्जियां होती है जिनका सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक पहुंचती है। गर्मियों में लोग इंस्टेंट ठंडे खाने पीने की चीजों में कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम को सबसे ज्यादा चुनते हैं। लेकिन इसका लगातार सेवन करना कई बीमारियों को दस्तक दे सकता है।

आइए जानते हैं कौन सी है वह 5 चीजें है जो गर्मियों में हमारे स्वास्थ्य को रखेंगी अच्छा।
कद्दू
कद्दू में पानी होता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह पाचन तंत्र को भी ठीक करता है। और आंतो में बैठे टॉक्सिक पदार्थ को कम करता है।
प्याज
प्याज मे शरीर को शीतलता पहुंचाने के बहुत से गुण होते है। किचन मे हमेशा पाई जाने वाली प्याज मे अनेकों गुण हैं। यह आपको सनबर्न से बचाता है लाल प्याज मे क्वेरसेटिन की मात्रा अधिक होती है, जिसे प्राकर्तिक एंटी एलर्जन माना जाता है।

खीरा
खीरे के ठंडे गुणों का सभी को पता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह ना केवल त्वचा को लाभ होता है बल्कि पाचन को भी ठीक रखने में सहायक है।

करेला
करेला फोड़े, रैशेज, फंगल इंफेक्शन और दाद के लिये एक बेहतर उपचार है । यह हाई बीपी और डायबिटीज बैलेंस करने के साथ-साथ शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

Also Read : Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, हरे निशान पर खुलने के बाद गिरा सेंसेक्स

 

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.