दिल्ली में झमाझम बारिश, टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया अलर्ट

0 710

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में शनिवार को रिकार्ड तोड़ मूसलाधार बारिश हुई। यह इस मानसून की पहली मूसलाधार बारिश थी। कल के दिन दिल्ली में हुई पहली भारी मूसलाधार बारिश ने 20 सालों का रिकॉर्ड का तोड़ दिया है। वहीं रविवार की सुबह यानी आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश की वजह से राजधानी की कई सड़कें, कई इलाके पानी से लबालब हैं। साथ ही कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं।

आईएमडी यानी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 126.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो कि बीते दो दशक यानी 20 साल में अब तक किसी भी दिन इतनी बारिश नहीं हुई थी। इससे पहले 10 जुलाई 2023 को 133.44 एमएम यानी मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई 2013 में दिल्ली में 123.4 एमएम और साल 2022 में 01 जुलाई को 177 में बारिश हुई थी। दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा बारिश 21 जुलाई 1958 को 266.2 एमएम बारिश हुई थी।

भारी बारिश से बढ़ी समस्याएं
भारी बारिश की वजह से दिल्ली के भीतर कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। शनिवार को हुए मूसलाधार बारिश के कारण नाले उफान पर हैं। सड‍़कें जलमग्न हैं। जिस वजह से लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.