प्रयागराज महाकुंभ-2025: प्रमुख तारीखों का हुआ ऐलान, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी की इन तिथियों में शाही स्नान

0 59

नई दिल्ली/लखनऊ. उत्तर प्रदेश से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ- 2025 के लिए शाही स्नान की तारीखें अब घोषित कर दी गई हैं। मिली जन्म्कारी के अनुसार प्रयागराज मेला प्राधिकरण और देश के 13 अखाड़ों के संतों ने कहा है कि पौष पूर्णिमा स्नान अबकी बार आगामी 13 जनवरी 2025 को होगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में साधु-संतों के साथ तय की गई तारीखों के अनुसार आगामी 2025 का महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरूहोकर 26 फरवरी महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक चलेगा। इस बार के महाकुंभ में तीन शाही स्नान होंगे। इसमें पहला स्नान पर्व 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा का होगा, जबकि 14/15 जनवरी को मकर संक्रांति का पहला शाही स्नान होगा। वहीं 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का दूसरा शाही स्नान होगा।

इसके बाद आगामी 3 फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा। जिसके बाद फिर 5 फरवरी को अचला सप्तमी का स्नान पर्व रहेगा। जबकि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ कल्पवास का समापन होगा। वहीं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ महाकुंभ मेले का समापन होगा। इस तरह देखा जाए तो 2025 में कुल 45 दिनों तक महाकुंभ का पर्व चलेगा।

जानकारी दें कि, साल 2019 में आयोजित दिव्य और भव्य कुंभ जहां 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। वहीं 2025 के महाकुंभ में yogi सरकार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर इसकी जरुरी तैयारी में जुटी है। वहीं आगामी अक्टूबर 2024 तक महाकुंभ के सभी निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि 2025 महाकुंभ की थीम और लोगो पर फिलहाल योगी शासन मंथन कर रहा है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि, जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री योगी महाकुंभ 2025 की थीम और इससे जुड़े ‘लोगो’ का भी ऐलान करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.