Tina Dabi marriage : टीना डाबी को अतहर खान से अलग होने के बाद मिला दूसरा प्यार जल्द ही करेंगी शादी …..

0 709

Tina Dabi marriage : IAS टॉपर रह चुकी टीना डाबी और अतहर आमिर खान की शादी की खबरें खूब चर्चा में थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। अब तलाक के महीनों बाद टीना में अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है और उन्होंने अपने साथी आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप गांवडे के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने जयपुर में सगाई की और अपने सोशल मीडिया पेज पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए गुड न्यूज़ शेयर की।

बता दें कि टीना डाबी राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी है और साल 2016 के सेकंड टॉपर अतहर खान से शादी की थी। ट्रेनिंग के दौरान टीना और अतहर को एक दूसरे से प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। शादी ने इस दौरान काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2 साल बाद साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
शादी के वक्त अतहर राजस्थान में ही पोस्टेड थे, लेकिन तलाक के बाद वह जम्मू-कश्मीर कैडर लेकर अपने गृह राज्य चले गए। वही टीना मूल रूप से दिल्ली की निवासी है। हाल ही में टीना की बहन रिया ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। वे महज 30 साल की उम्र में इस परीक्षा को पास करने वाली सबसे कम उम्र की कैंडिडेट है।
वही आईएएस प्रदीप गंवाडे मूल रूप से महाराष्ट्र से है। वह यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले एमबीबीएस भी कर चुके हैं। टीना के साथ उनकी शादी इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि दोनों की ये दूसरी शादी है।

Also Read : –कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने शादी में सलमान खान की फैमिली को नहीं दिया था न्यौता, आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

 

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.