Maharashtra News : महाराष्ट्र में त्योहारों से पहले हटाई गई कोरोना पाबंदियां, दिल्ली में मास्क को लेकर नहीं वसूला जाएगा जुर्माना

0 767

Maharashtra News : देश में कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन पिछले कई हफ्तों से कोरोना केस काफी कम हो चुके हैं। जिसके चलते तमाम राज्यों में ज्यादातर पुराना पाबंदियां खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में भी मास्क को छोड़कर बाकी सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। गुड़ी पड़वा और रमजान से पहले सरकार ने फैसला लिया है। वहीं दिल्ली में भी कोरोना को लेकर डीडीएमए की बैठक बुलाई गई। जिसमें फैसला लिया गया कि मास्क ना पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

दिल्ली में भी प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया….

महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में भी डीडीएमए की बैठक की गई है। जिसमें इसी तरह के कुछ फैसले लिए गए, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के अध्यक्षता में हुई बैठक। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। यह बैठक दिल्ली में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण के रिव्यु के लिए बुलाई गई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि अब मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। अभी तक मास्क ना पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना होता था। इससे पहले 2000 का जुर्माना होता था, पिछली डीडीएमए की मीटिंग में इसे कम किया गया था।

Also Read :- Yogi Goverment 2.0 : UP से बाहर जाने के लिए मंत्रियों को लेनी पड़ेगी छुट्‌टी, लग्जरी गाड़ियां और नए फर्नीचर की खरीदारी पर लग गई रोक

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.