दिल्ली जा रही indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: इंजन में खराबी के बाद पायलट ने उड़ान भरते ही वापिस उतारा प्लेन

0 291

नेशनल डेस्क: दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार को सुबह एक इंजन में आई खराबी के बाद पटना हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान को जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

अधिकारी ने बताया, “पटना-दिल्ली मार्ग पर संचालित इंडिगो की एक उड़ान तकनीकी समस्या के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। विमान के रवाना होने के तीन मिनट बाद पायलट ने इसके एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी।” उन्होंने बताया, “विमान सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। पायलट के अनुसार, किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं थी। हवाईअड्डे पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.