लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित

0 362

नई दिल्ली : दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया है। वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। वोटिंग के दौरान जब स्पीकर ओम बिरला बोल रहे थे तब AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू ने सत्ता पक्ष के सांसदों पर कागज फाड़कर फेंका।

इसके लिए सुशील कुमार रिंकू को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के लोकसभा में एक मात्र सांसद थे। बिल पास होने के बाद लोकसभा को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.