Corona Restrictions : यूपीवासियों के लिए बड़ी राहत, कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, और अब मास्क लगाना जरूरी नहीं….

0 886

Corona Restrictions : उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार से दिल्ली और महाराष्ट्र की तरह सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की पाबंदियों को हटा दिया गया है। राज्य में कोविड-19 पैंडेमिक एक्ट को खत्म कर दिया गया है। यानी अब किसी भी शख्स को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है प्रदेश सरकार के मुताबिक आगे इस एक्ट को बढ़ाया नहीं जाएगा।

मास्क ना लगाने पर नहीं लगेगा जुर्माना….

बता दे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगता था। अब ऐसे में कोरोना के मामलों में कमी होने पर मास्क नहीं लगाने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 31 मार्च तक अधिनियम प्रदेश में लागू था पर अब इसे बढ़ाया नहीं जा रहा है।

देश की राजधानी में भी पाबंदियां हुई खत्म…..

जानकारों के मुताबिक मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अब व्यक्ति की खुद की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की पाबंदियों को हटा दिया गया है। साथ ही महाराष्ट्र में भी कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंध को हटा दिए गए है। अब राज्य में मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा।

Also Read :-Anti Romeo Squad : उत्तर प्रदेश में दोबारा से सक्रिय होगा एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा फैसला

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.