आर प्रगनानंद ने रचा इतिहास, शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

0 416

नई दिल्‍ली : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सोमवार को इतिहास रचते हुए फिडे शतरंज (Chess) विश्व कप (World Cup) टूर्नामेंट के फाइनल (final) में जगह बनाई। सेमीफाइनल में प्रगनानंद ने विश्व नंबर तीन खिलाड़ी (player) फाबियानो कारूआना को टाईब्रेकर में 3.5-2.5 से पराजित किया। शतरंज विश्व कप के फाइनल में प्रगनानंद का सामना विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा। प्रगनानंद विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सोमवार को इतिहास रचते हुए फिडे शतरंज विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में प्रगनानंद ने विश्व नंबर तीन खिलाड़ी फाबियानो कारूआना को टाईब्रेकर में 3.5-2.5 से पराजित किया। शतरंज विश्व कप के फाइनल में प्रगनानंद का सामना विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

प्रगनानंद विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस जीत के साथ ही प्रगनानंद ने 2024 कैंडिडेट्स में जगह पक्की कर ली। बाबी फिशर और मैग्नस कार्लसन के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रगनानंद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। भारत की तरफ से अभी तक पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही कैंडिडेट्स प्रतियोगिता में खेले हैं।

दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में बुद्धिमत्ता की लड़ाई में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर कारूआना को पछाड़ दिया। विश्व कप के दौरान ही 18 वर्ष के होने वाले प्रगनानंद ने सेमीफाइनल से पहले दूसरे वरीय हिकारू नाकामूरा को पछाड़ा था।

बीते तीन दिन में प्रगनानंद और कारूआना ने चार बाजियां ड्रा खेली थीं। चार भारतीय पहुंचे थे क्वार्टर फाइनल में : इस वर्ष पहली बार चार भारतीय खिलाडि़यों ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रगनानंद के अलावा अर्जुन एरिगैसी, डी गुकेश और विदित गुजराती ने अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.