एशियन गेम्स 2023 से पहले ही भारत को लगा तगड़ा झटका, इस खेल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे प्लेयर्स

0 418

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के ग्वांगझू शहर में होना है। इस बार एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी। अब खेल मंत्रालय ने साफ किया है कि चयन मानदंडों को पूरा नहीं करने के कारण ब्रेकडांसिंग का कोई भी भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

ब्रेकडांस फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इस बार एशियाई खेलों में ब्रेकडांसिग में हिस्सा लेने के लिए आरिफ इकबाल चौधरी, ईश्वर तिवारी, जोहाना एंटोनिया रोड्रिग्स और सिद्धि सुमेध को नोमिनेट किया गया था, लेकिन अब खेल मंत्रालय के द्वारा इन चारों खिलाड़ियों की एंट्री को रिजेक्ट कर दिया गया है।

वर्ल्ड डांस स्पोर्ट फेडरेशन के हिसाब से आरिफ की एशिया में रैंकिंग 16 है। उनके पास बीएफजी वर्ल्ड सीरीज से 100 अंक हैं, जो एशियाई चैंपियनशिप के रिजल्ट से तुलना करने पर उन्हें 32वें स्थान पर रखेगा। ईश्वर के पास कोई रैंकिंग नहीं है, क्योंकि उन्होंने अभी तक किसी भी रैंकिंग वाले टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। इन तथ्यों के आधार वह एशिया में टॉप-10 रैंकिंग में जगह नहीं बना सकते हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में जोहाना रोड्रिग्स और सिद्धि सुमेध एशिया में क्रमशः 12वें और 21वें स्थान पर हैं। इसकी गिनती वर्ल्ड रैंकिंग से मैन्युअल रूप से की गई थी। खेल मंत्रालय ने कहा कि दोनों में से किसी ने भी ग्वांगझू में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया था। बीएफजी वर्ल्ड सीरीज में जोहाना ने 100 अंक और सिद्धि ने 50 अंक हासिल किए थे। ऐसे में वह रैंकिंग में टॉप-10 में जगह नहीं बना सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.