CSK Vs PBKS : चेन्नई की हुई हार की हैट्रिक, पंजाब ने 54 रनों से से चेन्नई को हराया…

0 856

CSK Vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इकलौते मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों के विशाल अंतर से धो दिया, जो सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार रही. मुश्किल पिच पर चेन्नई को जीत के लिए पंजाब ने 181 का टारगेट दिया था, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही एक के बाद एक झटके चेन्नई को दिए कि जब उसका स्कोर 4 विकेट पर 23 रन हो गया, तभी बहुत हद तक साफ हो गया कि मैच का परिणाम क्या होगा! और यह साबित भी हुआ. शिवम दुबे के 57 रन और कुछ हद तक धोनी के 23 रन को छोड़ दें, तो चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिककर नहीं खेल सका. और देखते ही देखते 18 ओवरों में उसकी पारी का बोरिया-बिस्तर बंध गया. राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. आतिशी अर्द्धशतकीय पारी खेलने और दो विकेट लेने वाले लिविंगस्टोन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

इससे पहले पंजाब ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई से पहले बैटिंग का न्योता पाकर उसके सामने जीतने के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा . पंजाब की शुरुआत खराब रही थी और उसके दो विकेट जल्द ही गिर गए थे, लेकिन यहां से लिविंगस्टोन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की उम्दा पारी खेली, तो उन्हें जितेश शर्मा ने 26 और निचले क्रम में रबाडा के नाबाद 12 और राहुल चाहर के भी इतने ही रनों ने उपयोगी सहारा देने का प्रयास किया. और इसे पंजाब किंग्स कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 180 रन तक पहुंचने में सफल रहा.

Also Read :-Shivpal Singh Yadav : सदन में अखिलेश के बगल में बैठेंगे चाचा शिवपाल , डिप्टी स्पीकर बनाने का दांव चलने की फिराक में भाजपा

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.