Shivpal Singh Yadav : सदन में अखिलेश के बगल में बैठेंगे चाचा शिवपाल , डिप्टी स्पीकर बनाने का दांव चलने की फिराक में भाजपा

0 726

 Shivpal Singh Yadav  : शिवपाल यादव की भाजपा से बढ़ती नजदीकी देखकर लगता शिवपाल विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ सकते है । ऐसा हुआ तो शिवपाल सदन में अपने भतीजे व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के पास बैठ सकते है । विधानसभा उपाध्यक्ष की सीट सदन में ठीक नेता प्रतिपक्ष के बगल में ही होती है।शिवपाल यादव छह बार के विधायक रह चुके है ।

उनकी अखिलेश यादव से दूरियां बढ़ती काफी बढ़ रही है । सपा उन्हें अपना विधायक से ज्यादा सहयोगी दल प्रसपा का अध्यक्ष मानती है। शिवपाल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फालो करने से उनके भाजपा के साथ जाने के संकेत दिख रहे है । उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने व उनकी सीट जसवंत नगर पर उपचुनाव में बेटे आदित्य यादव को उतारने की खबरे सामने आ रही है ।

बताया जा रहा है कि भाजपा के रणनीतिकारों के पास राज्यसभा के अलावा उपाध्यक्ष बनाने का भी सोच रही है । विधानसभा में इस बार अखिलेश यादव ने बतौर नेता प्रतिपक्ष आक्रामक तेवर के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर शिवपाल को बिठा भाजपा सपा प्रमुख पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना कर बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

येे भी पढे़ – Weather today Delhi : मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया की दिल्ली में आने वाले हफ्ते पड़ सकती है रिकार्ड तोड़ गर्मी

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.