PM मोदी कल करेंगे सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

0 336

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICEC) ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे।

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा। नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे। उद्घाटन समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। आम जनता को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी जाती है।

इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईईसी) का उद्घाटन 17 सितंबर 2023 को होगा। जिसके चलते एनएच-48 से निर्मल धाम नाला (यूईआर-II) तक का मार्ग पूरे दिन प्रभावित रहेगा। इस मार्ग की तरफ आने वाले लोगों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को द्वारका सेक्टर-21 से आगे बढ़ाकर इस कन्वेंशन सेंटर तक लाया गया है। नए स्टेशन का नाम IICC-द्वारका सेक्टर-25 रखा गया है, जो एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन है।यशोभूमि दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉलों में से एक है। यहां कई बड़े एक्सपो, फेयर और एग्जिबिशंस का आयोजन किए जा सकते हैं। मेट्रो स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग मेट्रो से उतरकर एक सबवे से होते हुए सीधे इस कन्वेंशन सेंटर के अंदर पहुंच सकेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.