UP में 25 लाख स्मार्टफोन फ्री बांटने की आ गई तारीख, स्टूडेंट्स को सैमसंग और लावा के फोन देगी योगी सरकार

0 269

लखनऊ : यूपी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एक बार फिर युवाओं को स्मार्टफोन देने की तैयारी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार अगले महीने से योजना के तहत स्मार्टफोन बांटेगी। इसके तहत 25 लाख युवाओं को फ्री में स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। अगले महीने स्मार्टफोन बांटने के लिए सरकार ने चार कंपनियों से फोन लेने के लिए संख्या तय कर ली है। योजना के तहत स्मार्टफोन खरीद की 371.90 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भी जारी कर दी गई है। इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग ने आदेश जारी किया और कंपनियों को जानकारी दी।

योगी सरकार के ओर से स्मार्टफोन बांटे जाने के लिए तारीख अगले महीने की रखी गई है। त्योहारों से पहले योगी सरकार युवाओं को स्मार्टफोन का तोहफा देगी। इस योजना के तहत कई चरणों में स्मार्टफोन युवाओं को बांटे जाएंगे। पहले चरण में 25 लाख के 15 प्रतिशत बांटे जाएंगे। इसके अनुसार 25 लाख में से 3,75,000 स्मार्टफोन बांटे जाने हैं। यह स्मार्टफोन सैमसंग व लावा कंपनियों के हैं। एक स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपयए तक की है। सरकार कंपनी से 9,972 रुपये प्रति दर से स्मार्टफोन खरीदेगी।

कुल चार कंपनियों से स्मार्टफोन लिए जाने हैं। इनमें विजन डिस्ट्रब्यूशन से 7,84,314, सेलकॉन इम्पेक्स से 6,86,275, एनएफ इंफ्राटेक से 5,88,235 और इंस्टेंट प्रिक्योरमेंट से 4,41,176 स्मार्टफोन लेकर बांटे जाएंगे। जिन कंपनियों से स्मार्टफोन लिए जा रहे हैं वही कंपनियां आपूर्ति, टेस्टिंग, वारंटी व अन्य शर्तों का पालन करेंगी।

मिलेंगे हजारों कोर्स
स्मार्टफोन में युवाओं के लिए 3,900 से ज्यादा कोर्स/प्रोग्राम लोड होकर मिलेंगे। फोन की ही तरह इनके लिए भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही योगी सरकार बच्चों को स्मार्टफोन बांटने की तैयारी में है। इसके लिए यूपी के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को बुलाया जाएगा और उन्हें स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.