जीएसटी परिषद की बैठक सात अक्टूबर को, कई अहम फैसले संभव

0 281

नई दिल्ली : माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की अगली बैठक सात अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

जीएसटी परिषद ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक सात अक्टूबर, 2023 को राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होगी। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर लगने वाली जीएसटी दर सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले जीएसटी परिषद की 51वीं बैठक 2 अगस्त को संपन्न हुई थी। इस बैठक में कैसिनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी दरों को लेकर परिषद ने फैसला लिया था। इन तीन मदों पर जीएसटी की दर 28 फीसदी निर्धारित की गई थी। जीएसटी परिषद की बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल थे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.