Ram Navami : भव्यता से अयोध्या में होगा रामनवमी का आयोजन

0 601

Ram Navami : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो वर्ष से त्यौहार को भव्यता से मनाने से वंचित लोग इस बार त्यौहार को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। राम नगरी अयोध्या में भी इस बार दस अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार भी काफी बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के रामनवमी के त्यौहार को बेहद भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार भव्यता से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

2020 व 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी त्यौहार उल्लास से नहीं मनाया गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2020 को श्रीराम लला को टेंट से बाहर लाकर मानस मंदिर प्रांगण में फाईवर के मंदिर में विराजमान किया था। उसके बाद से रामनवमी के त्यौहार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम को दूरदर्शन केन्द्र नई दिल्ली एवं लखनऊ से सजीव प्रसारण करने का निर्देश लिया गया है। इसमें आकाशवाणी को भी आवश्यक कमेंट्री करने के लिए लगाया गया है।

ये भी पढ़े Chaitra Navratri 2022 : आज के दिन मां महागौरी के ध्यान करने से घर में आएगी खुशखबरी

रिर्पोट – शिवी  अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.