कई वाहनों की टक्कर में 35 लोगों की मौत, 53 घायल; कार से तेल रिसाव के कारण हुआ हादसा

0 379

काहिरा: मिस्र के बेहेरा प्रांत में शनिवार को कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

अहराम अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा जांच में पता चला है कि दुर्घटना बेहेरा के पास काहिरा-अलेक्जेंड्रिया रेगिस्तानी सड़क पर एक कार से तेल रिसाव के कारण हुई, जिसके कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में कई गाड़ियों में आग लग गई। मृतकों और घायलों को आसपास के शहरों के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि त्रासदी की आपराधिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मिस्र में तेज गति, सड़कों के खराब रखरखाव और यातायात कानूनों के कार्यान्वयन में ढिलाई के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है। पिछले कुछ वर्षों में, मिस्र ने यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सड़क नेटवर्क को उन्नत किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.