पीएम मोदी की अपील, रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान, नए वोटर्स को शुभकामनाएं

0 387

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) के लिए शनिवार को यानी की आज जारी मतदान के बीच राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने का अपील की है। मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं भी दीं।

अधिक संख्या में करें मतदान

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘X’ पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

199 सीटों पर हो रहा मतदान

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं लेकिन मतदान 199 सीटों पर हो रहा है। गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित किया गया है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.