IND vs AUS: सूर्यकुमार की युवा टीम का कमाल, लगातार दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया; यशस्वी-ईशान चमके

0 272

तिरुवनंतपुरम : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 44 रन से अपने नाम किया। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो विकेट से जीता था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज जीतने की दहलीज पर पहुंच गई है। अब भारत को बाकी बचे तीन में से एक मैच जीतना है और सीरीज भारत की झोली में होगी। तिरुवनंतपुरम में भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को बड़ी जीत दिलाई।

तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 44 रन से हराकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.