ऋषिकेश में 70 दिन से लापता युवक नहीं मिला सुराग, माता-पिता ने दी खुदकुशी की चेतावनी

0 359

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ बीते ढाई महीने से भी ज्यादा यानी कि 70 दिनों से एक युवक लापता हैं। इतना समय बीत जाने के बाद भी उस युवक का कोई पता नहीं चल सका है। ये युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। वहीं जवान बेटे के इतने दिनों से लापता होने के कारण माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से भी मदद मांगी थी पर युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अगर उनका इकलौता बेटा जल्द ही घर न लौटा तो वो खुदकुशी कर लेंगे।

लाचार माता-पिता का कहना है कि वह ऋषिकेश कोतवाली पुलिस से लेकर डीजीपी से अपने बेटे को तलाश करने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका बेटा नहीं मिला है। यह मामला हनुमंतपुरम गंगानगर के रहने वाले 23 वर्षीय मंयक कौशिक की है जो ऋषिकेश के एक निजी क्लीनिक में काम करता था। वह 30 सिंतबर की रात काम से वापस आया और खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकल गया।

परिजनों ने बताया कि मंयक ने फोन करके उनसे कहा था कि वह टहलकर जल्दी लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब से उसका फोन भी ऑफ है। पुलिस ने 01 अक्टूबर को बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के पिता पंकज कौशिक और माँ ने बेटे के न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है। उधर पुलिस का कहना है कि युवक की खोजबीन जारी है। मंयक कौशिक के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.