बिहार में रेलवे पटरी पर युवक-युवती का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

0 319

जमुई: बिहार के जमुई जिले के झाझा रजला रेलखंड पर मंगलवार को पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है। संभावना है कि ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सुबह सतीघाट दुधीजोर पुल के पास से युवक-युवती का शव बरामद किया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया निवासी प्रमोद कुमार और गुगुलडीह की रहने वाली बबिता कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों सोमवार से अचानक लापता हो गए थे और मंगलवार को इनका शव मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.