मेरठ में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, आत्महत्या की आशंका

0 396

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पेड़ से लटके युवक और युवती के शव बरामद किए। पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बहसूमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर की पटरी के पास एक नीम के पेड़ से एक युवती और एक युवक के शव एक ही रस्सी से लटके मिले।

देहात पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।युवक की पहचान उत्तराखंड के लक्सर निवासी मनीष चौहान के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान रामराज निवासी राखी चौहान के रूप में की गई है। एएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.