बिजनौर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, तीनों की मौके पर ही मौत

0 303

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार की शाम मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर के पास एक तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज बस ने सामने से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों रौंदा दिया। इससेे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। मृतकों की पहचान अफजल (20) , शहजाद (18) और नौशाद (22) के रूप में हुई।नजीबाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज बस की एक बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

सीओ ने कहा, “बाइक और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.