सोते समय तकिए के नीचे रख लें ये चीजें, गृह दोष से लेकर तनाव से मिलती है मुक्ति

0 391

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति के जीवन को आसान और समस्याओं से मुक्त बनाने में मदद कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि कुछ चीजों को तकिए के रखकर सोने से व्यक्ति को जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं जिन्हें तकिए के नीचे रखकर सोने से व्यक्ति को लाभ देखने को मिल सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा
एक कपड़े में थोड़ी-सी सौंफ बांध लें और रात को सोते समय इसे अपने तकिए के नीचे रखें। इससे व्यक्ति को कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही बुरे सपने आने की समस्या भी दूर हो जाती है और व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। यह भी माना गया है कि रोजाना तकिए के नीचे सौंफ रखने से नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल सकता है।

नहीं आएंगे बुरे सपने
कई लोगों को रात में बुरे सपने आने की समस्या होती है, जिस कारण वह सही से नींद नहीं ले पाते। ऐसे में उस व्यक्ति को सोते समय लहसुन की कलियों को तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही, व्यक्ति चैन की नींद ले पाता है।

बुरी नजर से मिलेगी मुक्ति
अगर आप अपने तकिए के नीचे रोजाना एक कपूर रखकर सोते हैं, तो इससे घर में व्याप्त वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तकिए के नीचे कपूर रखने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.