भारी गिरावट के बाद बाजार ने पकड़ी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी के आंकड़ों में उछाल

0 299

मुंबई: वैश्विक बाजारों (Global Markets) से सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों (Foreign Funds) के प्रवाह के बीच घरेलू बाजारों (Domestic Markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आशावादी रुख के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 493.4 अंक उछलकर 71,848.62 पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 160.65 अंक चढ़कर 21,673.65 पर रहा।

सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। विप्रो, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक तेजी आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.