भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची: राहुल बोले-मणिपुर में सिविल-वॉर जैसा माहौल….

0 315

गुवाहाटी।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे। लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ,शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है।

राहुल ने कहा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो असम का इतिहास है, हम उसे फिर से दोहरा रहे हैं।शंकर देव जी ने सबको रास्ता दिखाया, लोगों को जोड़ने का काम किया और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।उसी रास्ते पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है।

राहुल बोले मैं नागालैंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नागालैंड की पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं।आपने नागालैंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बहुत ही अच्छी तरह से चलाया और हमें अच्छा सहयोग मिला। उम्मीद है कि असम में भी यात्रा को वैसा ही सहयोग और प्यार भरा समर्थन मिलेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.