Happy Birthday Sachin Tendulkar : लाखों क्रिकेट प्रेमियों के चहेते सचिन तेंदुलकर का 49वा जन्मदिन।

0 779

Happy Birthday Sachin Tendulkar  : सचिन को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था। उन्होंने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। जब वह 16 साल के थे तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला। सचिन ने अभी तक 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रनों का रिकॉर्ड बनाया है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने क्रिकेक्ट करियर में 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाए और 201 विकेट अपने नाम किए।

सचिन ने बहुत ही कम उम्र काफी रिकार्ड्स बनाए है। उन्हें साल 1999 में पद्मा श्री और साल 2008 में पद्मा विभूषण से नवाज़ा गया। नवंबर 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से भारत रत्न से सम्मानित किया गया। औऱ 16 नवंबर 2013 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से हमेशा के लिए सन्यास ले लिया।

बात करें अगर सचिन की पर्सनल लाइफ की तो उनकी कहानी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं। साल 1995 में सचिन ने अंजलि मेहता से 24 मई को शादी की अंजलि एक गुजरती परिवार से है। उनके दो बच्चे भी है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर बनना चाहते है। वहीं उनकी बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।

ये भी पढ़े – Jammu & Kashmir पीएम मोदी का आज जम्मू दौरा, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे; सुरक्षा कड़ी

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.