अयोध्या बना ‘अभेद्य किला’! छतों से सरयू तक स्नाइपर्स, 10,000 CCTV कैमरे, AI-एंटी ड्रोन तैनात, AK-47 लिए कमांडो भी तैनात

0 512

नई दिल्ली: जहां आज अयोध्या (Ayodhya) में आज राम मंदिर में रामलला (Bhagwan Ram) विराजमान होंगे। वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। आज के इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए अयोध्या को किस दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सैकड़ों आगंतुक, धार्मिक नेता शहर में आ रहे हैं। इसके साथ ही देश के कई बड़े नेता, अभिनेता और अन्य गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है। इस विशाल आयोजन ने पूरे देश में हलचल मचा दी है, क्योंकि हर कोने से रामलला के लिए उपहार पहुंचे हैं। ऐसे में समारोह से पहले ही प्रशासन ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

24×7 हो रही अयोध्या में निगरानी, स्नाइपर्स भी तैनात
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था हेतु NDRF टीमों, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वायड, आरपीएफ कर्मियों सहित लगभग करीबी 13,000 बल तैनात किए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए अयोध्या में मंदिर के पास एक शिविर स्थापित किया है। इस बाबत उत्तर प्रदेश के डीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि तैनात 13,000 बलों के अलावा, पुलिस अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित सीसीटीवी का उपयोग कर रही है।

आज ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले 24×7 निगरानी के लिए पूरे अयोध्या में 10,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ये ड्रोन रोधी तकनीक भी हैं। NSG की 2 स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं। इनके साथ ही एंटी-माइन ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। देखा जाए तो आज अयोध्या ‘अभेद्य किला’ बना हुआ है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। मशीन गन से लेकर AK-47 लिए कमांडो तैनात हैं। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। घरों की छतों पर स्नाइपर तो सड़क पर जगह-जगह कमांडो, सायरन बजाती गाड़ियां नजर आ रही हैं। अयोध्या की सीमा में अब वही लोग एंट्री कर पा रहे हैं, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा का न्योता और पास मौजूद है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.