गाजियाबाद में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

0 358

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में बीती देर रात तकरीबन 3 बजे प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और फायर ब्रिगेड ने पूरी तरीके से आग पर काबू पा लिया है।

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल से मिली जानकारी के मुताबिक, ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन साहिबाबाद में रात करीब 3 बजे राजीव कॉलोनी तुलसी निकेतन साहिबाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से 2 फायर टैंकर और यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद 3 फायर टैंकर फायर स्टेशन वैशाली से तथा 2 फायर टैंकर फायर स्टेशन कोतवाली से घटनास्थल पर मंगवाया गया। आग पूरे गोदाम में फैल गई थी और आग की लपटें, काला धुआं बहुत तेज था। फ़ायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग का काम शुरू किया। आग को आस-पास के घरों में पहुंचने से पहले ही फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत से काबू करते हुए रोक दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.