David Dhawan Become GrandFather:वरुण धवन के घर गुंजी किलकारी, डेविड धवन बने दादा.

0 1,199

David Dhawan Become GrandFather:बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन के घर से गुड न्यूज़ आई है। वरुण धवन फिर से बन चुके है चाचा। दरअसल उनके भाई रोहित धवन और भाभी जाह्नवी धवन के घर गुंजी है किलकारी। जाह्नवी धवन ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज़ की जानकारी एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई।

आपको बता दें की रोहित, डेविड धवन के बड़े बेटे है। आज डेविड धवन दूसरी बार दादा बनें है। इससे पहले साल 2018 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम नियारा है। उन्होंने साल 2012 में जाह्नवी देसाई से शादी की है। शादी से पहले वह जाह्नवी के साथ 7 साल रिलेशनशिप में थे।

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से हुआ। इस वीडियो में रोहित ब्लू शर्ट पहने हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे है। हॉस्पिटल में रोहित अकेले नहीं थे, बल्कि उनके पिता डेविड धवन भी उनके साथ थे। रोहित को बहार आता देख पैपराजी ने उन्हें बेटे के होने पर बधाई दी। हालांकि, रोहित वहाँ ज्यादा देर तक नहीं रुके और अपने पिता के साथ कार में बैठ कर चले गए। अब रोहित और जाह्नवी एक बार फिर से पेरेंट्स बन गए है। आपको बता दें की मार्च में वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने अपनी भाभी को बेबी शॉवर भी दिया था।

Also Watch:-Raj Thackeray’s deadline on loudspeakers end, Maharashtra | After Raj Thackeray’s Ultimatum

Also Read:-Salman Khan Shehnaaz Gill:सलमान को kiss करती दिखी शहनाज,लोगो ने जताई आपत्ती

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.