IPhone पर जल्द आएगा Gemini AI, गूगल और एप्पल के बीच होने वाला है बड़ा सौदा

0 365

वाशिंगटन : एपल और गूगल के बीच जल्द ही बड़ा सौदा होने जा रहा है। एपल अपने आईफोन में गूगल के जेमिनी एआई इंजन का निर्माण करने के लिए चर्चा कर रहा है। वह जल्द ही यूजरों को यह सुविधा देने जा रहा है। एपल ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई से भी चर्चा की ताकि इसके मॉडल का इस्तेमाल किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपने घरेलू एआई मॉडल के आधार पर अपने आगामी आईफोन आईओएस 18 के हिस्से के रूप में नई क्षमताएं तैयार कर रहा है। यह जेनरेटिव एआई सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए एक भागीदार भी तलाश रहा है।

तुर्किये के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे फेसबुक की मूल कंपनी मेटा इंक प्लेटफॉर्म पर एक अंतरिम उपाय लगाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के इंस्टाग्राम और थ्रेड्स प्लेटफॉर्म के बीच डाटा साझाकरण में बाधा डालना है। प्राधिकरण ने कहा कि उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स और इंस्टाग्राम को जोड़कर प्रतिस्पर्धा कानून के संभावित उल्लंघन पर मेटा प्लेटफॉर्म की जांच शुरू की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.