Yogi Adityanath Uttarakhand Visit:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में, CM धामी से भी होगी वार्ता

0 731

Yogi Adityanath Uttarakhand Visit:उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए होटल अलकनंदा को राज्य का कार्यभार पुष्कर धानी को सौंपेंगे ।

साथ ही वह उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का शुभारंभ भी करेंगे । इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य वार्ता भी होगी । जिसमें परिसंपत्तियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बनाई जाएगी ।

साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है । कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछले वर्ष नवंबर में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर बनी सहमति के संबंध में जल्द ही उप्र की ओर से शासन के लिए आदेश जारी कर दिये जाएंगे ।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले मे अब तेजी पकड़ ली है । जब वर्ष 2017 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार ने वहां बनी । इस सिलसिले में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव स्तर की बैठकों के बाद गत वर्ष 18 नवंबर को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई की बैठक हुई है ।

Also Read:-CM Yogi Reaches Hometown : उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन आज हरिद्वार में आदित्यनाथ ,सीएम योगी के सामने मामला उठाएगें धामी

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.