साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन, 48 की उम्र में ली आखिरी सांस

0 380

मुंबई : साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। बीते दिन शुक्रवार, 29 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया। 48 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

डेनियल बालाजी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। खबर के अनुसार, आज शनिवार, 30 मार्च को उमका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 48 वर्षीय अभिनेता की मौत से उनके फैंस और तमिल सिनेमा के लोगों को बड़ा झटका लगा है। आज इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंच सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.