नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साक्षी तंवर बनेंगी रावण की मंदोदरी

0 341

मुंबई : नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में अब ‘कहानी घर घर की’ फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाएंगी।

साक्षी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। वह फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी नजर आईं। हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘मां’ में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। साक्षी तंवर ने कई धारावाहिकों और फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। फिल्म ‘दंगल’ में भी उनके रोल को सराहा गया। अब साक्षी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.