कर्नाटक में छापेमारी में मिले 5.60 करोड़ नकद, 3 किलो सोना और 100 किलो से ज्यादा चांदी जब्त

0 336

बेल्लारी। लोकसभा चुनाव (Loksabha Electtion) से पहले कर्नाटक के बेल्लारी शहर में पुलिस (Police) ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये नकद, तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए। इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आभूषण की दुकान के मालिक नरेश के घर से भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस मामले में हवाला लिंक का संदेह है। कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए मामले को आयकर विभाग के पास भेजा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.